- ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकालकर बचाई जान
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: गृह क्लेश में एक महिला ने तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने महिला को तालाब में डूबता हुआ देखकर उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। इस मामले को लेकर पुलिस में कोई तहरीर नही दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव ताहिरपुर भभीसा निवासी सोनिया का अपने पति दिनेश से बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर सोनिया घर से निकल गई तथा घर के समीप तालाब में जाकर आत्महत्या करने के लिए उद्देश्य से लगा दी।
सोनिया के तालाब में कूदने के बाद ग्रामीणों ने शोर मचा दिया जिस पर काफी लोग वहां जमा हो गए। उसके बाद उन्होंने तालाब में डूबती सोनिया को किसी तरह बाहर निकाला।
उसके बाद सूचना पर परिजनों घटनास्थल पर पहुंचें। परिजन सोनिया को अपने साथ घर ले गए। इस मामले को लेकर पुलिस को कोई सूचना नही दी गई है। वहीं ग्रामीण दंपति को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

