Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

  • एक ही परिवार के पति पत्नी सहित चार बच्चो की मौके पर मौत

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: बजाज चीनी मिल गेट के पास ट्रक की टक्कर से एक कार के परखच्चे उड़ गए, हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना के बंकुल ग्राम निवासी सोनू शाह के साथ कार से उत्तराखंड से वापस देवरिया लौट रहे थे। बलरामपुर से उतरौला मार्ग पर शनिवार को जब श्री दत्तगंज थाना क्षेत्र बजाज चीनी मिल के गेट के पास पहुंचे सामने से आ रही ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।

भीषण हादसे में कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। और उसमें सवार सोनू परिवार के सदस्यों सहित 6 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है हादसे की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई है परिवार के लोग आ रहे है इससे स्थिति साफ हो जाएगीl

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और परिजनों को दो- दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img