Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेता से अभद्रता करने पर टीएसआई पर गिरी गाज

जनवाणी संवाददाता  |

मुज़फ़्फ़रनगर: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ के साथ अभद्रता की शिकायत के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने आरोपी टीएसआई को लाइन हाज़िर कर दिया है। भाजपा नेता ने एसएसपी और जिलाधिकारी से इस संबंध में शिकायत की थी, जिसके बाद टीएसआई पर गाज गिरी है।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रैदासपुरी मोहल्ला निवासी राजकुमार सिद्धार्थ भाजपा में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। राजकुमार सिद्धार्थ ने शनिवार को एसएसपी और डीएम कार्यालय में शिकायत पत्र देकर बताया था कि शुक्रवार शाम वह पुलिस लाइंस स्थित यातायात पुलिस कार्यालय गए थे। यहां उन्होंने पकड़ी गई बाइक के संबंध में टीएसआइ वीर अभिमन्यु से जानकारी लेनी चाही, तो वह आगबबूला हो गए।

आरोप है कि टीएसआइ ने जातिसूचक शब्द कहे और कालर पकड़कर कार्यालय से निकाल दिया। राजकुमार सिद्धार्थ ने पार्टी के पदाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले की जांच का आदेश दिया था। रविवार को जाँच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने आरोपी TSI वीर अभिमन्यु को लाइन भेज दिया है, उधर, टीएसआइ वीर अभिमन्यु का कहना है कि भाजपा नेता के साथ किसी तरह की अभद्रता नहीं की है। उन पर झूठा इलज़ाम लगाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img