Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Gia Manek: 39 की उम्र में टीवी की ‘गोपी बहू’ ने रचाई शादी, फैन्स ने दी ढेरों शुभकामनाएं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जिया मानेक, जिन्हें दर्शक ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू के किरदार से जानते हैं, ने अभिनेता वरुण जैन के साथ शादी कर ली है। इस जोड़ी ने 21 अगस्त को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए। शादी की जानकारी खुद जिया और वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए दी।

हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं

दरअसल, जिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी और वरुण की शादी की दो तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ‘ईश्वर और गुरु की कृपा और अपार प्रेम के साथ, हम इस शाश्वत मिलन में कदम रख चुके हैं – हाथों में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाकर। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। हम अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं, जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया। श्रीमान और श्रीमती जिया और वरुण के रूप में हंसी, रोमांच, यादों और साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएं।

जिया और वरुण का करियर

जिया को ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू के किरदार से प्रसिद्धि मिली। वहीं वरुण को ‘दीया और बाती हम’ में मोहित राठी के रोल के लिए जाना जाता है। जिया और वरुण ने ‘तेरा मेरा साथ रहे’ में भी एक साथ काम किया था, जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वरुण को ‘साथ निभाना साथिया’ में चिराग मोदी के किरदार के लिए भी याद किया जाता है। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इस जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img