Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

छेड़छाड़ की पीड़िता के पिता पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

  • एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: भोपा थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी के घर मोबाइल नंबर देने गए युवकों ने विरोध के बाद छेड़छाड़ की पीड़िता के पिता पर जानलेवा हमला बोल दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित किशोरी के दादा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए दो अन्य आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के निकटवर्ती गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि भोकरहेड़ी निवासी फिरोज पुत्र मुन्ना उसकी नाबालिग पोती पर बुरी नीयत रखता है। और कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे चुका था। एक दिन युवक उसके घर पर आया और उसे एक कागज की पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर देते हुए उससे बात करने के लिए कहने लगा। जिसकी शिकायत किशोरी ने फ़ोन कर अपने पिता को दी। कुछ देर बाद किशोरी का पिता अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।

जैसे ही वह अपने गांव के करीब पहुंचा तो उसे आरोपी फिरोज अपने भाई सोनी व दो साथियों राजू पुत्र फूजा व सादाब पुत्र अफजाल के साथ सामने से आ रहा था उसे देखकर किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ और पर्ची देने का विरोध किया और पुलिस को मामले की शिकायत करने की बात कही।

इस बात पर चार आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से किशोरी के पिता पर हमला बोल दिया थाजिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी फिरोज पुत्र मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि भोपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोनी उर्फ जाकिर पुत्र शमशाद उर्फ मुन्ना व शादाब पुत्र अफजाल निवासीगण भोकरहेडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img