Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने 3 फीट की बेगम बुशरा संग किया मतदान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर डाली यह मांग, जानकर हैरान रह जाएंगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज शुक्रवार को अपनी शादी के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाकर चर्चा में आने वाले कैराना निवासी ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने कैराना लोकसभा सीट पर बेगम बुशरा के साथ मतदान किया। साल 2022 में ही दोनों की शादी हुई है। मतदान करने के बाद अजीम मंसूरी ने कहा कि उन्होंने विकास और शामली में प्यार-मोहब्बत के लिए मतदान किया है।

मतदान करने के बाद मीडिया से अजीम मंसूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि कैराना में हवाई अड्डा, मेट्रो और लड़कियों के लिए कॉलेज जरूर बनवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने सपा प्रत्याशी इकरा हसन को अपनी छोट बहन बताया और कहा कि वे एक नेक इंसान हैं।

बता दें कि कैराना निवासी अजीम मंसूरी की हाइट कम होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो रही थी। वे उस वक्त चर्चाओं में आए जब अपनी शादी करवाने की गुहार लेकर वे थाने पहुंच गए। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शादी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक गुहार लगाई।

चर्चाओं में आने के बाद उनकी शादी हापुड़ की बुशरा से तय हुई। बुशरा की हाइट तीन फ़ीट है। अजीम ने अपनी बेगम से शादी के वक्त वादा किया था कि वह उनके संग मतदान करेंगे और उन्हें हज के लिए मक्का लेकर जाएंगे। अजीम ने अपनी बेगम से किया एक वादा आज पूरा कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img