Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

गोकशी करते हुए दो गिरफ्तार, गोकशी के उपकरण बरामद

जनवाणी संवाददाता  |

ककरौली: ककरौली थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर गोकशी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोकशी का उपकरण भी बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

ककरौली थाना अध्यक्ष सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताएं कि उनकी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी की इसी समय उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ा के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से वसीम पुत्र अल्लाहरखा निवासी ग्राम टंढैडा व इलियास उर्फ कल्लू पुत्र याकूब निवासी टंढैडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से गोकशी करने का उपकरण भी बरामद किए हैं।

गोकशी करने वालों को पकड़ने वाली टीम में ये रहे शामिल

उप निरीक्षक जागेंद्र सिंह ढिल्लों, हेड कांस्टेबल विजय मावी, कांस्टेबल अमित कुमार, प्रशांत कुमार, सचिन कुंतल शामिल रहे।

यह हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 80 किलोग्राम गो मांस, व गोवंशीय अवशेष एवं गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img