Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अपमिश्रित शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक को तमंचे के साथ दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: भोपा पुलिस ने रविवार को खाकी का इकबाल बुलन्द कर अपराधियो पर लगाम कसते हुए दो आरोपियों को अवैध अपमिश्रित शराब के साथ व एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास दो नाजायज चाकू भी बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक भोपा सुभाष अत्री ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम अभियान के दौरान थाना भोपा की शुकतीर्थ चौकी पर तैनात उप निरीक्षक सुनील शर्मा कांस्टेबल अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार के साथ अपने चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर द्वारा दो व्यक्तियों के अवैध शराब लेकर आने की सूचना मिली सूचना पर चौकी प्रभारी ने चेकिंग अभियान चलाते हुए इंचावाला मोड़ पर दो अभियुक्तों को 10 -10 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मांगा पुत्र जोगेंद्र व शोभाराम पुत्र तिलकराम निवासीगण शुकतीर्थ बताया आरोपियों से दो अवैध चाकू भी बरामद हुए है।

वही एक अन्य सूचना पर शुकतीर्थ चौकी स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात शुक्रतारी यात्री शेड पर संदिग्ध अवस्था मे खड़े गांव शुक्रतारी निवासी शोभित पुत्र उदयवीर से तलाशी के दौरान एक तमंचा 312 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img