Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जम्मू में देर रात दो धमाके, जांच जुटे पुलिस अफसर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट परिसर में देर रात दो बजे के करीब दो धमाके हुए हैं। जम्मू पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। इन धमाकों में लोग घायल भी हुए हैं, घायलों को मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है। जम्मू पुलिस के मुताबिक यह कम तीव्रता का धमाके हैं।

एहतियात के तौर पर बम डिस्पोजल टीम और फॉरेंसिक स्क्वाड मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी है।

बता दें कि इसी जगह पर भारतीय वायुसेना का स्टेशन हेडक्वार्टर और इसके साथ ही जम्मू का मुख्य हवाई अड्डा भी इसी परिसर में आता है। धमाके के बाद से आसपास के इलाके में अफरातफरी का मौहाल है। घटना स्थल पर वायुसेना, भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं।

पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां कई अलग अलग एंगल से जांच कर रही हैं। पुलिस ने अभी तक आतंकी एंगल से इनकार नहीं किया है। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि हम इस मामले की तफ्तीश में जुटे हैं और जल्दी ही इसका खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img