Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

दो बच्चों का कानून बनाए जाने की मांग को लेकर दिया धरना

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: राष्ट्रीय युवा एवं ग्रामीण विकास समिति ने के तत्वावधान में दो बच्चों का कानून बनाए जाने व कोरोना काल तीन माह की स्कूलों की फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर तहसील में धरना दिया। इस दौरान 10 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।

राष्ट्रीय युवा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को 10 मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को किसान मजदूर संगठन द्वारा समर्थन का ऐलान किया। धरने पर बैठे समिति कार्यकर्ता व अधिवक्ता कोरोना महामारी को देखते हुए कोरोना अवधि की तीन माह की स्कूलों की फीस माफ किए जाने तथा जर्जर हो चुके चांदपुर-हल्दौर मार्ग का पुनर्निर्माण कराए जाने, दो बच्चों का कानून लागू किए जाने, दहेज प्रथा रोकने के लिए शादियों का सोशल ऑडिट कराए जाने, सभी शादियों का पंजीकरण अनिवार्य किए जाने के साथ ही पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने गन्ने का भुगतान शीघ्र दिलाने के साथ ही स्नातक तक की महिलाओं की शिक्षा मुफ्त किये जाने व महिलाओं को सभी क्षेत्र में 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने की कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने अधिवक्ताओ को समस्याओं को भी प्रमुखता से उठते हुए।

अधिवक्ताओं व उनके परिवारों का दस लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कराए जाने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों ने नगर में स्टेडियम इस न होने से क्षेत्र के युवाओं समस्या को भी प्रमुखता से उठाते हुए नगर क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की मांग की।

इस दौरान धरने पर बैठे लोगों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार सुनील कुमार को सौंपा गया।ज्ञापन सौंपने वालों में कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र त्यागी, जसवीर सिंह सैनी, सुरेंद्र पंकज, सबल सिंह, नीरज तिवारी, राजीव गर्ग, हरिश्वर सिंह के साथ ही राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img