Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कैसिनो की जांच में लापरवाही पर दो सिपाही निलंबित

  • आरोपियों से बरामद लैपटाप, मोबाइल और टेबलेट को जांच में शामिल नही किया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हाइवे स्थित ओक ट्री रिजार्ट में चल रहे कैसिनो में पकड़े गए छह महिलाओं समेत 43 लोगों के मामले में दो सिपाहियों को आरोपियों से बरामद मोबाइल, लेपटॉप और टेबलेट को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच करानी थी, लेकिन इन सिपाहियों के द्वारा ऐसा न करने पर आरोपियों को फायदा मिल गया। इसको लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।

थाना परतापुर क्षेत्र में ओक ट्री रिजार्ट में अवैध रूप से संचालित किये जा रहे कैसिनो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 43 लोगों को जेल भेजा गया था। कार्यवाही के दौरान आरोपियों से बरामद दो मोबाइल, एक लेपटॉप व एक टेबलेट को अपने कब्जे में लेकर सिपाही राजू शर्मा व सिपाही पंकज कुमार स्वॉट टीम को उक्त उपकरणों को प्राप्त कर फॉरेंसिक जांच के लिये लेने को कहा गया था और फर्द में शामिल कराया जाना चाहिये था,

10 27

जिससे अभियोजन पक्ष ओर अधिक मजबूत रहता। किन्तु इनके द्वारा ऐसा ना कर घोर लापरवाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए उक्त उपकरणों को फर्द में शामिल नही कराया गया। जिससे अभियुक्त को लाभ पहुॅचने की सम्भावना है। इनके द्वारा बरती गयी इस लापरवाही एवं उदासीनता को देखकर एसएसपी ने सिपाही 1966 राजू शर्मा व सिपाही 2499 पंकज कुमार स्वॉट टीम जनपद मेरठ को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए इनके विरुद्ध विभागीय जांच बैठा दी गई है।

हवालात के पास ड्रग्स लेकर घूम रहे युवक को दबोचा

मेरठ: सेशन हवालात के पास नशीली दवा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से अल्प्राजोलम दवा के 25 पत्ते (375) गोलियां मिली है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपित नशीली दवा बंदियों को सप्लाई करने वाला था, लेकिन उससे पहले पकड़ा गया। पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि चौकी इंचार्ज मुनेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।

तभी उन्होंने सेशन हवालात के पास संदिग्ध युवक को घूमते हुए देखा। पुलिसकर्मियों को देखकर युवक घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसकी घेराबंदी कर कचहरी गेट से पकड़ लिया। उसके पास से अल्प्राजोलम दवा के 25 पत्ते गोलियां मिली है। युवक की पहचान सरूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनावल निवासी मोहित पुत्र अनिल के रूप में हुई है।

आशंका जताई जा रही है कि नशीली दवाई जिला कारागार से कचहरी में तारीख पर आने वाले बंदियों को सप्लाई करने के लिए आया था। लेकिन उससे पहले पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपने अन्य साथियों के नाम बताएं हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img