Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

  • कुतुबशेर थाना पुलिस को मिली सफलता

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: लोन देने का झांसा देकर लोगों से आॅनलाइन ठगी करने वाले शातिर गैंग के दो सदस्यों को कुतबशेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गैंग द्वारा दस लाख रुपये का लोन देने के बदले दो लाख रुपए गवाने वाले एक युवक ने सहारनपुर में आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले की जांच पड़ताल में गैंग पकड़ा गया है। इस गैंग में महिलाओं और बैंक कर्मचारियों सहित दर्जनों लोग शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों को की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कुतबशेर थाना क्षेत्र में शुभम नामक युवक ने लोन देने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगी होने से दुखी होकर पिछले महीने की 25 तारीख को आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले शुभम और ठगी करने वाले के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का आडियो भी वायरल हुआ था।

इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर कुतबशेर थाना पुलिस ने धारा 420/406/306 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर कुतबशेर थाना पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ एक गिरोह बना रखा।

गैंग करनाल, असंध और दिल्ली में अपने कार्यालय बनाकर वहां से लोगों को सोशल मीडिया, क्लासिफाइड अखबार और विभिन्न माध्यमों से कम ब्याज पर लोन देने का मैसेज करता है। इसके लिए फर्जी आईडी पर लिए गए फोन नंबरों से बातचीत कर लोगों को लोन देने का झांसा देते हुए एग्रीमेंट फीस, इंश्योरेंस, इंटरकंट्री ट्रांसफर चार्ज, जीएसटी और सर्विस चार्ज के नाम पर फर्जी आईडी पर खोले गये बैंक खातों में धोखाधड़ी से रकम डलवाते है।आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

सहारनपुर एसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम कुलदीप पुत्र रामेश्वर निवासी सिसायी थाना हांसी जिला हिसार हरियाणा व हाल निवासी फ्लैट नंबर 3 न्यू चौधरी कंपलेक्स पंचकूला चंडीगढ़ तथा रवि कुमार पुत्र प्रकाश निवासी कस्बा व थाना जिला करनाल हरियाणा बताया। आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और चेक बरामद किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img