Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे दिल्ली के दो कांवड़ियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बवाना दिल्ली निवासी मनजीत, नीतू और अंशु अपनी आई-20 कार से हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे।

सुबह करीब 5.45 बजे जैसे ही इनकी कार हाईवे पर ढंढेरी ख्‍वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो अचानक ही कार आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई। हादसे में मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों और घायल को कार से निकाला। गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस हादसे के बाद पुलिस हाईवे पर पूरी तरह सतर्क हो गई है। कांवड़ियों के आवागमन की दृष्टि से यातायात की रफ्तार को कम किया गया है। क्योंकि अब डाक कावड़ काफी तेज गति से दौड़ रही है। इसलिए सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img