Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

बस में भीषण आग लगने से दो की मौत, 12 झुलसे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार की रात गुरूग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक प्राइवेट स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जहां मौत हो गई तो वहीं 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बस में आग लगने से हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। दमकल कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

12 3

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जयपुर जा रही एक टूरिस्ट बस में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गूगल ऑफिस के सामने अचानक आग लग गई। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही 12 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें मेदांता और नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को दिल्ली के सफदरजंग रेफर किया गया है।

एसीपी गुरुग्राम वरुण दहिया ने बताया कि साढ़े आठ से नौ बजे के बीच का घटनाक्रम है। अरुणाचल प्रदेश की नंबर प्लेट पर बस पंजीकृत है। दो शवों को बाहर निकाला जा चुका है। जो लोग घायल हैं उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के बयान लिए जानें, जिससे पता चल सके कि बस में आग कैसे लगी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई। सूचना पर गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img