Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

NIA ने किया बहुत बड़े गैंग का खुलासा, जानकर रह जाएंगे दंग

  • एक साथ 10 राज्यों में 55 जगहों पर एनआईए की छापेमारी

  • मानव तस्करी में शामिल 44 दलाल गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में कैश बरामद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज बुधवार को एनआईए ने एक साथ 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे मानव तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस बारे में बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर कई राज्यों में एक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान मानव तस्करी के चार मामलों में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एनआईए ने बताया कि मानव तस्करी को लेकर गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर, जयपुर में एनआईए शाखाओं में दर्ज चार मामलों को लेकर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु,तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और पुडुचेरी में कुल 55 स्थानों पर एक साथ और रेड की।

देशी व विदेशी मुद्रा भी बरामद

इस दौरान एनआईए ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन ड्राइव जैसे डिजिटल उपकरण बरामद किए। इसके अलावा, आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित बड़ी संख्या में पहचान-संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी ने बताया कि इन दस्तावेजों के जाली होने का संदेह है। इसके साथ ही 20 लाख रुपये मूल्य वाले भारतीय नोट और 4550 (3,78,819 रुपये) अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए हैं।

44 लोगों को किया गिरफ्तार

इसके साथ ही छापेमारी के दौरान कुल 44 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें से 21 त्रिपुरा से, 10 कर्नाटक से, 5 असम से, 3 पश्चिम बंगाल से, 2 तमिलनाडु से और 1-1 पुडुचेरी, तेलंगाना और हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये दलाल अवैध बांग्लादेशी और रोहिग्यांओं को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजते थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price: चांदी में जोरदार तेजी, 2,700 रुपये उछली कीमत, सोना 1.53 लाख पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू बाजार में...

AI Impact Summit: भारत बना ग्लोबल समिट का केंद्र, फिनलैंड के पीएम समेत कई नेता होंगे शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो...
spot_imgspot_img