Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कोरोना से दो की मौत, 133 नए केस

  • टेस्टिंग के लिए 3997 सैंपल भेजे, 162 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उपचार के दौरान संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गयी, जबकि कोरोना के 133 नए केस मिले हैं। कोरोना संक्रमण के चलते लगातार हो रही मौतों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। सीएमओ डा. राजकुमार ने कोरोना अपडेट जारी करते हुए दो की मौत की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 3997 सैंपल टेस्टिंग के लिए मेडिकल की माइक्रोबॉयलोजी लैब भेजे थे। इनमें 133 संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि 132 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इसके अलावा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने वाले 162 मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। संक्रमण के जो नए केस मिले हैं उन सभी को अलग-अलग कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सभी संक्रमितों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। मौत के आंकड़ों पर भी शीघ्र अंकुश लगा लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने कराई 65 लोगों की कोरोना जांच

सरधना क्षेत्र में कोरोना केस संख्या में पहले के मुकाबले काफी कमी आई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 65 लोगों की जांच कराई गई। अच्छी बात ये रही कि जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली। सरधना क्षेत्र में कोरोना की चपेट में आकर अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। जबकि करीब 300 केस अब तक सामने आ चुके हैं।

रोजाना हो रही जांच में नए केस सामने आ रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 65 लोगों की जांच कराई गई। अच्छी बात ये रही कि जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि 65 लोगों की जांच कराई गई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

भाजपा सांसद कोरोना को मात देकर घर लौटे

09 5

भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व उनकी पत्नी कोरोना को मात देकर मंगलवार को घर लौट आये। कोरोना के चलते भाजपा सांसद व उनकी पत्नी एम्स दिल्ली में भर्ती थे। मंगलवार को डिस्चार्ज होकर लौटे हैं। भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने हृदय की गहराइयों से उन सभी डॉक्टर्स, नर्स और समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया, जो मरीजों के उपचार में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि डा. नीरज निश्चल का जिक्र करना चाहूंगा जो कोरोना मरीजों का उपचार करते हुए खुद संक्रमित हो जाने के बावजूद सभी रोगियों की चिंता करते रहे। वह कोरोना योद्धा का एक अनुकरणीय उदाहरण है। एम्स के वार्ड में रोगियों का उपचार करने में जुटे डा. महेश, डा. सुजॉय और डा. अभिनव वर्मा का भी उन्होंने धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन कोरोना योद्धाओं की निष्ठा, तत्परता तथा निरंतर सेवाभाव अभिनंदनीय है।

एक छात्रा और अध्यापिका को हुआ कोरोना

मेरठ स्कूलों में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को एक अध्यापक और एक छात्रा को कोरोना का केस सामने आया। राजकीय इंटर कालेज माधवपुरम में एक अध्यापिका और द्रोण पब्लिक स्कूल में एक छात्रा के कोरोना होने का पता चला। बहरहाल दोनों स्कूल बंद कराते हुए सैनिटाइज के लिए आदेशित कर दिए गए हैं। वहीं, संबंधित उपस्थित स्टाफ का कोविड टेस्ट के लिए भी आदेश जारी कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img