- पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी और कर्मचारी ड्यूटी पर
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर की हरदेव नगर कॉलोनी में विद्युत विभाग के कर्मचारी के घर में घुसे बदमाशों ने दो लाख रुपये की नगदी समेत लाखों के जेवरात आदि सामान चोरी कर लिया। पीड़ित को सुबह के समय ड्यूटी से लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर पहुंचकर छानबीन की थी।
शामली की हरदेवनगर कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार विद्युत विभाग में कर्मचारी है और सिलावर बिजलीघर पर तैनात है। सुरेश ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी जबकि वह घर में अकेला ही था। मंगलवार की रात में वह बिजलीघर पर ड्यूटी पर गया था।
बुधवार सुबह घर लौटा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जिसे देखकर उसके पांव तले से जमीन खिसक गई। सुरेश ने खुली पड़ी सेफ अलमारी देती तो वहां से दो लाख की नगदी और लाखों के जेवरात गायब थे। पीड़ित तुरंत पुलिस को खबर की जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। चोर छत पर चढ़कर जीने में लगे जंगले को तोड़कर अंदर घुसे थे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

