- वांछित अपने दोस्त के मकान में शरण लिए हुए था
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: पिछले 10 सालों से वांछित चल रहे हरियाणा निवासी 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गांव गांव सिंगरा में दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने टॉप-10 और गोकशी के सक्रिय अपराधी को टपराना ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पास से अवैध असलाह बरामद हुआ है।
सोमवार को हरियाणा के जनपद रोहतक के थाना सदर रोहतक क्षेत्र के गांव रिठानी निवासी संजीत उर्फ टीनू पुत्र रामचंद्र उर्फ रामा को मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार की मध्यरात्रि में झिंझाना क्षेत्र के गांव सींगरा में मंदिर के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब संजीत अपने दोस्त साबिर पुत्र इलियास के घर में शरण लिए हुए था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा तथा एक कारतूस जिंदा 315 बोर के साथ एक संदिग्ध बाइक बिना नंबर की बरामद करने का दावा किया है।
थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया संजीत शातिर अपराधी है संजीत पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था जिस पर 2500 रुपये का इनाम घोषित है। वहीं पुलिस ने थाने के टॉप-10 व गोकशी के सक्रिय अपराधी यूनुस पुत्र सलीम निवासी टपराना थाना झिंझाना को टपराना ईदगाह के पास से गिरफ्तार करने का किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा तथा जिंदा कारतूस 315 बोर को बरामद किया है।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया यूनुस गोकशी का यह सक्रिय और शातिर अपराधी है। यूनुस पर इसके अलावा भी गोकशी के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

