जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: नकुर सरसावा मार्ग पर शनिवार सुबह 5:00 बजे दो सगी बहनों की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। दोनों अपनी मां के साथ मंदिर से दर्शन कर घर वापस लौट रही थी। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरसावा थाना क्षेत्र के गांव नवादा का रहने वाला संजय बाहर नौकरी करता है।
उसकी दो बेटियां अवन्य और अवनिका शनिवार सुबह अपनी मां के साथ बनखंडी महादेव मंदिर गई थी और वहां से दर्शन कर लौटते समय तेज डंपर ने दोनों को बीच सड़क पर कुचल दिया और फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया लेकिन चालक का पता नहीं चल सका। इस हादसे से परिजनों में हाहाकार मचा है। पुलिस ने दोनों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।