Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

चोर समझकर दो किशोरों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत

  • झिंझाना के किशोर काम की तलाश में गए थे पानीपत

जनवाणी ब्यूरो |

झिंझाना: झिंझाना से काम की तलाश में पानीपत गए दो किशोरों की भीड ने बाइक चोर समझकर बेरहमी से पिटाई की। उसके बाद हालात बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। एक किशोर की अस्पताल के बाहर ही मौत हो गई।

परिजनों ने जब गुमशुदगी दर्ज कराई तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद उनमें कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

 

29 11

झिंझाना कस्बे के मोहल्ला सैदमीर निवासी अजय (17) पुत्र सुरेश अपने एक साथी सौरव (17) पुत्र मोहन निवासी वैदखेडी के साथ पांच दिन पहले गांव से काम की तलाश में पानीपत गए थे।

बताते हैं कि पानीपत के खटीक बस्ती में पब्लिक ने दोनों को बाइक चोर समझकर लाठी डंडों और लात घूसों से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया गया।

हालत बिगड़ने पर दोनों को गंभर हालत में आटोरिक्शा में डालकर अस्पताल के बाहर छोड़ आए जिसमे एक किशोर अजय की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं दूसरे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया गया है कि जब लड़कों से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने पानीपत पहुंचकर पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद उन्हें एक शव की शिनाख्त अजय के रूप में की।

जिसके बाद मृतक अजय के भाई राहुल ने चांदनी बाग थाने में खटीक बस्ती के बिट्टू व करण को नामजद करते हुए 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकमदा दर्ज कराया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर झिंझाना पहुंचे और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पानीपत के चांदनी बाग थाना प्रभारी अंकित ने बताया कि अजय पुत्र सुरेश की हत्या के आरोप में बिट्टू व करण सहित एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों किशोर बाइक चोरी का प्रयास कर रहे थे या नहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...
spot_imgspot_img