Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

मिट्टी की ढांग गिरने से दो युवकों की मौत

जनवाणी संवाददाता |

नकुड़:कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर में कुएं से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग गिरने से दो युवकों (किसानों) की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवकुमार पुत्र हरिचन्द उम्र लगभग 38, अंकित पुत्र राम सिंह सुबह के समय खेत पर कुएं को बंद करने के लिए कुएं से ईंट निकाल रहे थे ।

ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग गिरने से दोनों कुएं में दब गए मोके पर पहुंचे एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट तहसीलदार राधेश्याम शर्मा,कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार व पुलिस प्रशासन ने जेसीबी की मदद से मिट्टी हटवाई करीब डेढ़ घण्टे बाद युवकों को बाहर निकाला गया।

दोनों को सीएचसी भिजवाया जहां दोनों को चिकित्सको ने मृत घोषित किया।शवो को पीएम के लिए भिजवाया। मोके पर विधायक मुकेश चौधरी
पहुंचे।परिजनों में कोहराम मचा गांव व क्षेत्र में शोक की लहर

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव में BNP की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बांग्लादेश के आम चुनाव में...
spot_imgspot_img