जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सुभारती कॉलेज के पास कार सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी है। घायल दोनों युवकों को केएमसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों से पता चला है कि घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र जानी अंतर्गत सुभारती कॉलेज के पास मोदीनगर के सीकरी गांव निवासी आकाश और कन्हैया को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे दोनों मौके पर घायल होकर गिर गए। बदमाश कार लेकर घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए। घायलों को केएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल थाना जानी की पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

