Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

यूक्रेन और इंग्लैंड की लकड़ी सप्लायर कंपनियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

  • शामली के एक व्यापारी में शामली सदर कोतवाली में कराया मुकदमा
  • यूक्रेन और इंग्लैंड की कंपनियों को किया था अग्रिम भुगतान

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: यूक्रेन और इंग्लैंड की अलग-अलग कंपनियों को लकड़ी आयात के लिए 40 प्रतिशत अग्रिम भुगतान के बाद भी माल नहीं भेजने और धोखाधड़ी के मामले में शामली सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शामली के एक व्यापारी ने दोनों कंपनियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

शामली शहर के हनुमान रोड निवासी व्यापारी अनुज कुमार गर्ग ने बताया कि उसकी अमर स्प्लिंट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। हमारी कंपनी ने लकड़ी आयात के लिए यूक्रेन की कंपनी एलएलके ह्रोमोडेस्की एलायंस और इंग्लैंड की कंपनी पालमर टिम्बर लिमिटेड वैस्ट मिडलैण्ड इंगलैड से लकड़ी आयात के लिए आर्डर दिया था। यूक्रेन की कंपनी को 10304 यूरो के अनुसार 40 प्रतिशत 4121.60 यूरो भुगतान किया गया।

जबकि इंग्लैंड की कंपनी को 9660 यूएस डॉलर के अनुसार 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान 4830 यूएस डॉलर भुगतान कर दिया गया। दोनों भुगतान एक्सिस बैंक के माध्यम से किए गए। पहले तो दोनों कंपनियां भुगतान प्राप्त नहीं होने की बात करती रही थी। लेकिन बाद में हमने बैंक से सभी जरूरी दस्तावेज के साथ दोनों कंपनियों को भुगतान की डीटेल भेजी। इसके बाद भी दोनों कपनियों ने न ही तो माल सप्लाई किया गया और न ही उनकी कंपनी के रुपये वापस लौटाए गए हैं।

अब आलम यह है कि दोनों कंपनियों के सप्लायर फोन या मेल पर संपर्क करने के बाद भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इस मामले में अनुज कुमार गर्ग ने शामली सदर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। कुछ सबूत पीड़ित ने पुलिस को उपलब्ध कराए हैं जिनकी जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img