Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

छह अल्टासाउंड सेंटरों पर की छापेमारी, दो को नोटिस

  • अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कोविड अधिनियम का नहीं होता मिला पालन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सोमवार को शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी से संचालकों में हड़कंप मच गया। जहां कोविड-19 के नियमों पालन नहीं होता मिला। जिस पर शहर के दो अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए और कार्रवाई की हिदायत दी। इसके अलावा कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर संचालक और चिकित्सक भी बिना मास्क लगाए काम करते मिले।

डीएम शकुंतला गौतम के निर्देश पर सोमवार की सुबह एसडीएम अनुभव सिंह और पीसीटीएनडीसी के नोडल अधिकारी डा. भुजवीर और सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने छापेमारी की। जहां सबसे पहले बागपत के कोर्ट रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा, जहां जांच कराने आई महिलाएं बिना सोशल डिस्टेंस के बैठी हुई थी, जिनमें अधिकांश के चेहरों पर मास्क भी नहीं लगे थे।

इसके अलावा बागपत अल्ट्रासाउंड सेंटर समेत छह सेंटरों पर छापा मारा। जिसमें बागपत अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं मिला। जिस पर नोडल अधिकारी डा. भुजवीर ने नोटिस जारी कर कोविड नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई की चेतावनी दी। नोडल अधिकारी डा. भुजवीर सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी अभियान जारी रहेगा और कोविड अधिनियम का उल्लंघन करने वालों व लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img