- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, परिजनों में कोहराम
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: क्षेत्र के गांव भूरा निवासी कुम्मत उर्फ कामिल (31) दूध व मावा बेचने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह बाइक द्वारा मावा को लेकर कैराना आ रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह झिंझाना रोड पर नाहिद कालोनी के निकट पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहीं अनियंत्रित ईको कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु शामली के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

