- दुर्घटना में दो बच्चे और एक व्यक्ति चपेट में आकर हुए घायल
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: गांव खेडीकरमू में एक अनियंत्रित ट्रक ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली बीच सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में दो बच्चे और एक व्यक्ति चपेट में आकर घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने गन्नो को हटाकर घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
रविवार की शाम दिल्ली की ओर से ट्रक आ रहा था। बताया जाता है कि गांव खेड़ीकमू में अचानक ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते सड़क के किनारे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने की टक्कर हो गई। जिसके कारण ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसी दौरान साइकिल चला रहे करीब 12-13 वर्षीय बालक राजा पुत्र अय्यूब और जैद पुत्र अहसान और एक 40 वर्षीय रकम सिंह पुत्र जलालुद्दीन चपेट में आकर घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे ग्रमीणों ने मौके पर पहुंचकर गन्नों को हटाकर किसी तरह बच्चों और घायल व्यक्ति को निकाल कर अस्पताल में भेजा। दुर्घटना के कारण मार्ग अवरूद्ध होने पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लम्बा जाम लग गया।

देर शाम तक जाम की स्थिती बनी हुई थी जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने के्रन मंगाकर ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क के बीच से साइड में कराया। जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

