जनवाणी ब्यूरो |
बिहार: आज सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ‘मोदी की चीनी गारंटी’ टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, पीएम मोदी ने एक इंच भी जमीन नहीं छोड़ी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, मल्लिकार्जुन खड़गे को लोगों को गुमराह नहीं करना चाहिए। पहले इस बारे में बात करनी चाहिए कि कैसे जवाहरलाल नेहरू ने भारत के लोगों को धोखा दिया और 34,000 वर्ग किमी जमीन चीन को दे दी, इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

