Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अज्ञात बदमाशों ने की पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

जनवाणी संवाददाता | 

नजीबाबाद: रविवार की रात्रि लग​​भग 1:30 बजे मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर चाठा निवासी सागर सिंह सैनी उम्र 65 वर्ष पुत्र मंगल सिंह कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई पूर्व प्रधान सागर सिंह सैनी रात नौ बजे खाना खाने के बाद घर के आंगन में सो रहे थे। पास में उनका पुत्र हरेंद्र सिंह भी सोया हुआ था।

अचानक अज्ञात बदमाशों ने सागर सिंह सैनी के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए गोली की आवाज सुनते ही पास में सोया हुआ पुत्र भी नींद से उठा और शोर मचा दिया। तभी परिवार वाले और गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतक के पुत्र हरेंद्र सिंह की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर मंडावली थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ मय फोर्स के पहुंचे, साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img