जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: बुधवार को कस्बे के मेन बाजार में सड़क किनारे एक युवक का शव पडा हुआ था। सड़क किनारे पड़े युवक की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने युवक की पहचान के लिए काफी प्रयास किया किंतु कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

