जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज गुरुवार को नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। लखीमपुर में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ की बात सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी रमा के पति मोहन वाजपेई के लोगों उनकी गाड़ी पर हमला किया। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया है।
हालांकि डीएम ने घटना से साफ इनकार किया है। डीएम का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं।