Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

उप्र वाणिज्यकर अधिकारी सेवा संघ का अधिवेशन सम्पन्न

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उ0 प्र0 वाणिज्यकर अधिकारी सेवा संघ के 29 व 30 अप्रैल को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में संघ के प्रांतीय चुनाव में अध्यक्ष पद पर डिप्टी कमिश्नर दिव्येंदु शेखर गौतम अध्यक्ष और असिस्टेंट कमिश्नर प्रदीप पटेल महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। कुल 391मत पड़े जिसमें दिव्येंदु शेखर गौतम को सबसे अधिक 164 मत मिले दूसरे स्थान पर श्रवण कुमार मिश्र को 79 मत मिले।

इस प्रकार 85 मतो से गौतम विजयी हुए। महासचिव पद पर असिस्टेंट कमिश्नर प्रदीप पटेल को सर्वाधिक 214 मत मिले और असिस्टेंट कमिश्नर सत्येंद्र बहादुर यादव 113 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर तोनों महिला अधिकारी विजयी रही। उपाध्यक्ष पद पर असिस्टेंट कमिश्नर श्रीमती श्रद्धा कुमारी, असिस्टेंट कमिश्नर श्रीमती वंदना सिंह एवं डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अनुपम सिंह सरोज विजयी हुईं।

तीन पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध रहे उसमें से कोषाध्यक्ष पद पर डिप्टी कमिश्नर संदेश जैन, संयुक्त सचिव पद पर असिस्टेंट कमिश्नर रविकांत व अरविंद कुमार और ऑडिटर पद पर असिस्टेंट कमिश्नर संदीप कुमार वर्मा विजयी रहे। संघ के संरक्षक रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर एसके गौतम ने नई कार्यकारिणी को सपथ दिलायी। नव निर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव द्वारा कहा गया कि संघ के सेवा संबंधी सभी मुद्दों को शासन और मुख्यालय के माध्यम से समयान्तर्गत हल करने का प्रयास करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img