Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

यूपी ने सौराष्ट्र को हराया

  • चौथे दिन के शुरुआती सत्र में ही सौराष्ट्र के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर यूपी के गेंदबाजों ने लगाई जीत पर मुहर, दोनों पारियों में नहीं दिखा समीर रिजवी का जलवा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भामाशाह पार्क के क्रिकेट मैदान पर कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्राफी के लिये खेले गये यूपी बनाम सौराष्ट्र के मैच के चौथे दिन के शुरुआत में ही यूपी गेंदबाजों ने सौराष्ट्र को बढ़ी बढ़त लेने से रोकते हुए जीत की मुहर लगा दी। इसके बाद शेष औपचारिकता बल्लेबाजों ने निभाते हुए दो विकेट के नुकसान पर 67 रनों का आसान सा लक्ष्य हासिल कर लिया।

चौथे दिन 7 विकेट पर 78 रनों के कुल योग के साथ 31 रनों की बढ़त के साथ पिच पर पहुंचे सौराष्ट्र के नॉट आउट बैट्समैन विकेट कीपर धरम ए चांगला और नील पांडया ने लीड में अधिक से अधिक रन जोड़ने का प्रयास शुरू किये। लेकिन इधर रणनीति के अनुसार गेंदबाजी कर रहे यूपी के गेंदबाज कुनाल त्यागी ने 72.4 ओवर में नील पांडया (8) क्लीन बोल्ड कर जबरदस्त झटका दिया। धरम ए चांगला का साथ देने उतरे नौवे नंबर के बैट्समैन डी गोहिल ने धीरे-धीरे रक्षात्मक खेल जारी रखा, जिसका अंत 79.4 ओवर में यशोवर्द्धन सिंह ने उन्हे आदर्श सिंह के हाथों कैच कराकर किया।

वह 8 रन बनाकर आउट हुए। इस वक्त टीम का कुल स्कोर 210 रन था। अंतिम बल्लेबाज राठौड़ चंद्र राज (01) रन प्रशांतवीर की गेंद पर शुभम मिश्रा के हाथों कैच आउट हुए। सौराष्टÑ की पूरी टीम 83.3 ओवरों में 213 रनों पर आउट हुई। दूसरी पारी के लिए उतरे यूपी के बल्लेबाजों के सामने सौराष्टÑ ने 67 रनों का बेहद आसान लक्ष्या रखा। जिसे समीर रिजवी (8) और शोएब सिद्दीकी (2) रनों की कीमत पर यूपी ने 18.4 ओवरों में आसानी से हासिल कर लिया। पहली पारी में शतक से तीन रन से चूके आदर्श सिंह ने एक बार फिर से बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 42 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

उनके साथ ऋतुराज शर्मा ने नाबाद रहते हुए 15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में शुभम मिश्रा ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 कुल कुल नौ विकेट चटकाने के साथ ही एक शानदार कैच भी लपका, जबकि दूसरे छोर से शानदार गेंदबाजी करते हुए यशोवर्द्धन सिंह और प्रशांतवीर ने दो-दो विकेट हासिल किए। कुनाल त्यागी को एक विकेट मिला। सौराष्टÑ की ओर से दूसरी पारी में राठौड़ चंद्र राज और गुज्जर समर ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ यूपी की टीम को 14 अंक, जबकि सौराष्टÑ की टीम को 4 अंक हासिल हुए।

उम्मीदों के करीब रहा टीम यूपी का प्रदर्शन

22 गज की क्रिकेट पिच पर टीम यूपी के 11 खिलाड़ियों का प्रदर्शन चार दिवसीय कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्राफी में उम्मीदों के काफी करीब रहा। एक बारगी पारी से शानदार जीत की ओर बढ़ती दिख रही यूपी के खिलाफ उपविजेता सौराष्टÑ के गेंदबाजों घातक गेंदबाजी करते हुए मैच में पूरी ताकत झोंकने को मजबूर भी कर दिया, लेकिन बाद में पिच के मिजाज को समझते हुए गेंदबाजों ने पलटवार करते हुए सौराष्टÑ को फिर से वापस वहीं पर लाकर खड़ा कर दिया जहां से उसने जीत के लिये संघर्ष करने के लिये पर्याप्त रनोे की लीड का सपना देखना शुरू किया था।

इस जीत के साथ यूपी को कुल 14 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि सौराष्टÑ को खेल के सभी क्षेत्रों में मिलाकर मात्र चार अंक ही हासिल हुए। यूपी का अगला मैच 23 अक्टूबर से दिल्ली के खिलाफ होना है, जिसके चलते वह बिना समय गंवाये तैयारियों में लग गई है। बुधवार को विजेता के तौर पर पवेलियन लौटे यूपी के खिलाड़ियों के बॉडी लैंग्वेज देखकर लगा कि यह तो मात्र एक पड़ाव है अभी टीम को लंबा सफर तय करना है। सौराष्टÑ के साथ हुए मुकाबले का विश्लेषण करती भी इस दौरान टीम, कोच और मेंबर्स मैदान पर दिखाई दिये।

आयोजन समिति ने किया अतिथियोंं का स्वागत

पूर्व क्रिकेटर अजित त्यागी का मेरठ डिस्ट्रिकट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजन समिति के सचिव सुभाष शर्मा, एग्जीक्यूटिव मेंबर एमडीसीए संजीश्वर त्यागी, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, यूपीसीए एपेक्स काउंसिल के मेंबर संजय रस्तोगी, आकाश, कोच मोहम्मद शाहिद आदि ने स्वागत ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मैच रेफरी फाजिल मौहम्मद, आॅन फील्ड मैच अंपायर-रवि गोधरा, मैच अंपायर 2-बीके रवि, सीनियर वीडियो एनॉलिस्ट संदीप तिवारी, जूनियर वीडियो एनॉलिस्ट एससी अवस्थी, आॅनलाइन स्कोरर रामजी तिवारी, मैन्युअल स्कोरर विकास पांडे्य ने मैच में विशेष भूमिका निभाई।

पिच की भूमिका रही खास

मैच के चौथे और अंतिम दिन आये मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर अजित त्यागी ने मैच के बाद आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पिच का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मैच में पिच ने काफी बड़ी भूमिका निभाई है। हल्की घास वाली इस पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिये भरपूर मौका था। यूपी की ओर से आदर्श सिंह, अराध्य यादव और ऋतुराज शर्मा ने शानदार पारियां खेली

तो वहीं सौराष्ट्र के बल्लेबाज गज्जर समर की बैटिंग भी देखने लायक थी। इधर, गेंदबाजी में टीम यूपी से शुभम मिश्रा ने दोनों पारियों कुल 9 विकेट लेकर टीम को जीत की राह पर ले जाने में खास भूमिका निभाई। इधर, सौराष्ट्र के गेंदबाज राठोड़ चंद्र राज ने टीम को मैच में कुछ हद तक वापसी करने के प्रयास पहली पारी में 7 विकेट चटकाकर किये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img