Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

UP LokSabha Election Voting: एक बजे तक 36.96 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सहारनपुर तो सबसे कम रामपुर में मतदान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान जारी है। आज 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

उत्तर प्रदेश में एक बजे तक 36.96 फीसदी वोटिंग

  • बिजनौर सीट पर 36.08 फीसदी

  • कैराना सीट पर 37.92 प्रतिशत

  • मुरादाबाद सीट पर 35.25 फीसदी

  • मुजफ्फरनगर सीट पर 34.51 प्रतिशत

  • नगीना सीट पर 38.28 फीसदी

  • पीलीभीत सीट पर 38.51 फीसदी मतदान

  • रामपुर सीट पर 32.86 प्रतिशत वोटिंग

  • सहारनपुर सीट पर 42.32 फीसदी वोटिंग

रूस की रहने वाली टटियाना जायसवाल ने पति के साथ किया मतदान

रूस के मोलडवा की रहने वाली टटियाना जायसवाल ने पति नीरज के साथ बिलसंडा में मतदान किया। बीते लंबे समय से पति के साथ यहां रहते हुए उनको नागरिता मिली है। मतदान के बाद टटियाना ने बताया कि उनको लगता पीलीभीत अभी विकास से पीछे है। यहां विकास होना चाहिए। उन्होंने अपना मत विकास के मुद्दे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इन्हीं मुद्दों पर मतदान की अपील की है।

बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट

पीलीभीत-बहेड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। इसे लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह है। दोपहर एक बजे तक 38.49 फीसदी मतदान हो चुका था। शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर कतार लग गईं। बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने पहले मतदान किया, फिर जलपान किया। लोकतंत्र के महापर्व में जनता के साथ जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने भी मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। बहेड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने नगर पालिका परिसर के पिंक बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने फोटो खिंचवाई। लोगों से मतदान की अपील भी की।

पीलीभीत में दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत

  • पीलीभीत -37.98

  • बरखेड़ा -38.95

  • पुरनपुर -40.23

  • बीसलपुर -35.5

  • बहेड़ी – 39.72

  • कुल प्रतिशत -38.49

सपा ने मतदाताओं को धमकाने का लगाया आरोप

सपा ने एक्स पर मुरादाबाद लोकसभा के ठाकुरद्वारा में बूथ संख्या 381, 382, 383 पर विशेष धर्म के लोगों को धमकाने का आरोप लगाया। कहा कि इसमें भाजपा के लोग शामिल हैं और चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को कहा। उधर, इसका जवाब देते हुए डीएम मुरादाबाद के हैंडल से बताया गया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी 26 ठाकुरद्वारा के मुताबिक बूथ संख्या 381, 382, 383 पर कोई असामाजिक तत्व उपस्थित नहीं है। मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से प्रक्रिया चल रही है।

हस्तिनापुर में मुस्लिम बूथों पर लगी भीड़

हस्तिनापुर विधान सभा में 1.30 बजे तक 25 से 30 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुस्लिम बूथों पर भीड़ लगी है। हिंदू बूथों पर मतदान काफी कम हो रहा है। हिंदू मतदाताओं में उत्साह नहीं दिख रहा है।

सपा विधायक ने किया मतदान

सपा विधायक मनोज पारस ने नगीना के हिन्दू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर अपने परिवार संग मतदान किया।

बिजनौर लोकसभा के दो गांवों में चुनाव का बहिष्कार, मानने में जुटे अधिकारी

बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर बेला और रामसाहए वाला में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। बिजनौर के दोनों गांव गंगा के दूसरी ओर हैं। कहना है कि उनके गांव तक अभी तक विकास नहीं पहुंचा है, इस चलते उन्होंने चुनाव का बहिष्कार किया है। फिलहाल गांव में तहसीलदार पहुंच रहे हैं, जो कि लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रथम चरण के मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) की सेंट्रल कमांड सेन्टर/कन्ट्रोल रूम के माध्यम से वेबकास्टिंग के द्वारा की जा रहीं निगरानी का अवलोकन किया। वहीं, यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

इकरा हसन बोलीं- जनता बदलाव चाहती है

कैराना से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी इकरा हसन ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। भाजपा का 400 का नारा हवा हवाई साबित होगा। यहां पर स्थानीय समस्याएं हैं। सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। जनता में एक चुप्पी है। जो बदलाव की ओर इशारा कर रही है। कुछ स्थानों पर ईवीएम देर से शुरू हुई है। उनकी शिकायत की गई है।

सपा विधायक ने परिवार के साथ किया मतदान

पीलीभीत के बहेड़ी के सपा विधायक अताउर रहमान अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने रिछा के प्राइमरी स्कूल में मतदान किया। इसके बाद स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से मतदान की अपील की।

‘भाजपा समर्थकों द्वारा बूथ पर कब्ज़ा किया जा रहा है’

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि कैराना लोकसभा में थाना भवन के ग्राम मसावी के बूथ संख्या 172 पर लगभग 1500 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। सहारनपुर लोकसभा के सहारनपुर नगर में बूथ संख्या 270 पर धीमी गति से मतदान चल रहा है। बूथ के मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण प्रशासन मतदान की गति को प्रभावित कर रहा है।

सपा ने आरोप लगाया कि सहारनपुर लोकसभा के जे.वी. इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 58, 62 और 73 पर प्रशासन पर्ची चेक करके भी सपा के मतदाताओं को वोट डालने नहीं दे रहा है। साथ ही विकलांग/ दिव्यांग व्यक्ति के साथ किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। रामपुर लोकसभा के बिलासपुर में बूथ संख्या 52 पर भाजपा समर्थकों द्वारा बूथ पर कब्ज़ा किया जा रहा है, सपा के वोटरों को भगाया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतदान मतदान की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img