Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

भामाशाह पार्क में यूपी-ओडिसा का रणजी मैच 17 से

  • मैच की पूर्व संध्या पर निकलेगी रैली
  • दूसरे खेलो के टॉप खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
  • ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों और मां-बाप सम्मानित होंगे
  • क्रिकेट अकादमी के कोच भी होंगे सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक बार फिर मेरठ को रणजी ट्रॉफी का मैच मिला है। 17 जनवरी से 20 जनवरी तक यूपी और ओडिसा के खिलाफ तक भामाशाह पार्क में मैच खेला जाएगा। मैच की तैयारी के लिये मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से तैयारियां शुरु हो गई है। इस बार मैच से पहले शहर में चल रही एकेडमी, ग्रामीण खिलाड़ियों और क्रिकेट से इतर दूसरे खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। मैच से एक दिन पहले विक्टोरिया पार्क से खेलो इंडिया को प्रोत्साहित करते हुए रैली भी निकाली जाएगी।

रणजी मैच के आयोजन सचिव प्रो. योगेश कुमार ने बताया कि 2019 के बाद रणजी मैच आयोजित हो रहा है। इसमें करण शर्मा कप्तानी करेंगे। टीम इंडिया के गेंदबाज शिवम मावी भी आयेंगे। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को सुबह 9.30 मैच शुरू होगा। इससे पहले मुख्य अतिथि उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार कुछ नया किया जा रहा है। शहर में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी के कोचों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में खेलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और उनके माता पिता भी सम्मानित होंगे। बीसीसीआई हमेशा से दूसरे खेलो को प्रमोट करती है और इस कारण एथलीट प्रियंका गोस्वामी और रूपल चौधरी आदि भी सम्मानित होंगे। ये भी बताया गया कि मैच से एक दिन पहले विक्टोरिया पार्क में रैली निकाली जाएगी जिसमें खेलो इंडिया को प्रचारित किया जाएगा।

रैली विक्टोरिया पार्क के गेट नंबर एक से शुरू होकर पूरे मैदान के बाहरी हिस्से का चक्कर लगाएगी। बताया गया कि मैच में यूपी की तरफ से शिवम मावी और करण शर्मा के अलावा समीर चौधरी भी खेलेंगे। अभी ओडिसा की तरफ से टीम घोषित नहीं की गई है। इस मौके पर अजय कुमार, राजेन्द्र अग्रवाल, राहुल गुप्ता, राकेश गोयल, सुभाष चन्द्र शर्मा, रवीन्द्र चौहान, कोच संजय रस्तोगी आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img