Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

यूपी पीसीएस रिजल्ट: पहली बार 8 महीने में घोषित हुआ रिजल्ट, 8 लड़कियां टॉपर

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से शुक्रवार देर शाम पीसीएस 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब यूपी लोक सेवा आयोग ने मात्र दस महीने में पीसीएस की परीक्षा को संपन्न करवाकर परिणाम घोषित कर दिया है। शुक्रवार को जारी परिणाम में 30 अलग-अलग प्रकार के पदों की 383 रिक्तियों के मुकाबले 364 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

2022 के इस परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में 8 महिला अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। 364 सफल अभ्यर्थियों में 110 महिला अभ्यर्थी चयनित हुई हैं। आयोग के सचिव विनोद कुमार गौड़ ने रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की है।
आगरा की दिव्या सिकरवार ने पहला स्थान हासिल कर पूरी परीक्षा में टॉप किया है।

लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय को दूसरा स्थान मिला है। तीसरे स्थान पर बुलंदशहर की नम्रता सिंह रही हैं। जबकि उत्तरांचल की आकांक्षा गुप्ता को चौथा स्थान मिला है। अंबेडकर नगर के कुमार गौरव पांचवें स्थान पर हैं। लखनऊ की सल्तनत प्रवीन को छठवां स्थान मिला है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img