Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Thug Life: कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर अपडेट आया सामने,डबिंग हो चुकी शुरू

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इस वक्त साउथ और इंडियन एक्टर कमल हासन की दो फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जिसमें एक ​कल्कि और दूसरी इंडियन 2 शामिल है। पहली टिकट खिड़की पर शानदार कमाई कर रही है और दूसरे को दर्शकों की आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है और इस फिल्म में ही कमल हासन ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं, इसके चलते ही उनकी नई फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर एक अपडेट सामना आया है।

दरअसल, बताया जा रहा है कि, ‘ठग लाइफ’ की डबिंग शुरू हो चुकी है। यह जानकारी खुद फिल्म निर्माताओं द्वारा दी गई है। इस जानकारी को साझा करने के लिए निर्माताओं ने एक खास वीडियो बनवाया था। इस वीडियो के साथ अलग ही अंदाज में बताया गया कि कमल हासन ने ‘ठग लाइफ’ की शूटिंग शुरू कर दी है। कमल हासन को स्टूडियो में बैठकर डबिंग करते हुए देखा जा सकता है।

फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया

‘ठग लाइफ’ का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। खास बात यह है कि लगभग 37 साल के लंबे वक्त के बाद कमल और मणिरत्नम साथ में काम कर रहे हैं। दोनों ने साल 1987 में आई फिल्म ‘नायकन’ में काम किया था। हालांकि, 2023 में ‘पीएस: 2’ में कमल हासन ने नैरेटर के तौर पर काम किया था।

इसका निर्माण कमल हासन, मणिरत्नम, शिवा अनंत और आर महेंद्रन द्वारा किया गया है। फिल्म के संगीत को मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। उनके बनाए संगीत पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर फिलहाल आधिकारिक एलान बाकी है।

ये भी ​मुख्य किरदार निभा रहीं

कमल हासन के अलावा ‘ठग लाइफ’ में तृषा कृष्णन भी मुख्य किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के साथ-साथ अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी और गौतम कार्तिक भी नजर आने वाले हैं। हिंदी भाषा के दर्शकों के लिए दिलचस्प बात यह है कि ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में ‘गुड्डू पंडित’ का रोल करने वाले अली फजल और ‘कालीन भैया’ की भूमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी भी ‘ठग लाइफ’ का हिस्सा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img