जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में तैनात अपर जिला जज राजू प्रसाद का सोमवार को निधन हो गया। वे कुछ समय पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे और इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट आए थे। लेकिन फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस अस्पताल को भी कोविड सेंटर बनाया गया था।
वहीं सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अपर जिला जज राजू प्रसाद पहले बिजनौर में ही सीजेएम के पद पर तैनात थे। इसके बाद यहीं पर प्रोन्नत होकर अपर जिला जज बने थे। वह मूलरूप से देवरिया के रहने वाले थो। उनके निधन पर सभी वकीलों व जजों ने दुख प्रकट किया है।

