Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पेयजल की किल्लत से परेशान नागरिकों का हंगामा

जनवाणी संवाददाता  |

थानाभवन: थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय के सामने बसी कालोनी मोहल्ला कस्साबान में ईद से एक दिन पूर्व पेयजल आपूर्ति पाइप में कंक्रीट आने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसके बाद से नागरिक पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे थे। महिलाओं के नागरिकों ने नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर कई बार मामले को लेकर शिकायत की परंतु कोई कार्रवाई न हुई।

जिस पर शनिवार को कालोनी के नागरिकों ने पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा व सभासद सलीम अहमद के साथ नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही, नगर पंचायत के कर्मचारियों का घेराव करते हुए हंगामा किया। जिस पर आनन-फानन में नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे|

और पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन को ठीक कर दिया जिससे लगभग एक सप्ताह के लंबे अंतराल के बाद नागरिकों को पेयजल आपूर्ति मिल सकी। इस पर नागरिकों ने राहत की सांस ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img