Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

वाल्मीकि जयंती पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सफाई कर्मियों के सम्मान में नगरीय निकाय निदेशालय में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान दिवस कार्यक्रम में सफाई मित्रों के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें शाल देकर सम्मानित भी किया।

इस दौरान उन्होंने सफाई कार्मिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा किट भी प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, बनारस, झांसी, बिजनौर, बहराइच, एटा जिले की नगर पालिका जैथरा, बहराइच की लार नगर पंचायत के पदाधिकारियों से ऑनलाइन संवाद भी किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव अमृत अभिजात मौजूद रहे।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता आई है। इसको बनाए रखने के लिए हमें सफाई कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करनी होगी और उनके मनोबल को भी बढ़ाना होगा। सफाई कर्मियों की मदद से प्रदेश को स्वच्छता में देश में नंबर 1 ही नहीं बल्कि वैश्विक रैंकिंग में भी स्थान बनाना है। इसके लिए सफाई कार्याे व सीवर सफाई में मशीन का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए।

सफाई मित्रों के कार्यों की प्रशंसा हो और उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाए। इस प्रकार सामूहिक प्रयास से ही सफाई कार्यों को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धन-वैभव, सुख-समृद्धि लाने के लिए सफाई बहुत आवश्यक है। इसी प्रकार नगरी निकायों में समृद्धि तभी आएगी जब वे स्वच्छ होंगे।

35 3

एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को बनाने में सफाई मित्रों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। उन्होंने सफाई कर्मियों से कहा कि निकाय आपके घर जैसे हैं, इन्हें अपना घर मानकर ही साफ करें। आपके कार्यों से स्वयं के साथ आसपास के लोगों को भी सुकून मिलता है।

उन्होंने गंदगी फैलाने वालों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को अब गुड्-टू-ग्रेट बनाना है। अब किसी भी शहर में कूड़ा कचरा का ढेर नहीं दिखना चाहिए। गंदे स्थानों को साफ कर पार्क बनाए जाएं, उपयोगी स्थानों के रूप में विकसित किया जाए। इसी प्रकार प्रदेश के 70 हजार सार्वजनिक शौचालयों को भी साफ सुथरा रखना है। उन्होंने कहा कि चलता है वाला शब्द अब यूपी में नहीं चलेगा। कार्य को अच्छी तरीके से करके दिखाना होगा।

10,000 सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित

एके शर्मा ने बताया कि आज प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 750 से ज्यादा स्थानों पर सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान दिवस मनाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, निकाय पदाधिकारियों, अधिकारियों, महापौर द्वारा सफाई मित्रों का सम्मान किया गया और उन्हें सुरक्षा किट भी प्रदान की गई। सफ़ाई मित्रो के सम्मान में आज नगरीय निकाय निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में भी 500 से ज्यादा सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। पूरे प्रदेश से 26 हजार से ज्यादा लोग ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सभी नगरीय निकायों में आज लगभग 10,000 सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img