Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

नगर विकास मंत्री ने सुंदरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश का वातावरण अच्छा हो, लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ नगरीय जीवन मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। प्रदेश के सभी निकायों से कूड़ा स्थलों एवं गंदगी के ढेर को समाप्त किया जा रहा है। विगत 75 घंटों के अभियान में ऐसे कूड़ा स्थलों को हटाने का ऐतिहासिक कार्य किए गए और नागरिकों को गंदगी से मुक्ति मिली है।

नगर विकास मंत्री बुधवार सायं लखनऊ के मखदूमपुर मलेशिया मऊ गांव में साफ किए गए कूड़ा स्थल के सुंदरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने उन्हें बताया कि यह क्षेत्र अभी नगर निगम की सीमा में शामिल हुआ है और यह लखनऊ नगर निगम का अंतिम छोर भी है, जहां पर जाकर सफाई का कार्य किया गया है।

25 4

एके शर्मा ने सभी निकाय अधिकारियों से कहा है कि सफाई का कार्य एवं कूड़ा स्थलों व गंदगी को हटाने का कार्य अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसे निरंतर बनाए रखना है, जिससे कि शहरी जीवन एवं वातावरण में अमूल चूल परिवर्तन हो सके। उन्होंने कहा कि सभी निकाय अपने यहां के चौराहों का सुंदरीकरण कराए, जेब्रा क्रॉसिंग एवं डिवाइडर की पेंटिंग कराए, चौराहों से अवैध होर्डिंग, बैनर को भी शीघ्र हटाया जाए।

स्थानीय लोगों ने मंत्री को बताया कि इस स्थान पर बहुत गंदगी रहती थी। यहां पर सांस लेना और यहां से निकलना मुश्किल होता था। मंत्री ने कहा कि यह स्थान दुबारा कूड़ा स्थल के रूप में परिवर्तित न हो, इसके लिए स्थानीय लोगों को भी प्रयास करने होंगे। इस पर स्थानीय निवासी राजेश यादव ने साफ सफाई व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img