Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Uorfi Javed: उर्फी ने अपनी इस ड्रेस के जरिए किया ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन, यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अपने यूनिक फैशन सेंस और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस ऊर्फी जावेदएक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उनके सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वे ऐसी ड्रेस पहनकर आई हैं कि लोग उनकी तारीफ तो कर ही रहे हैं, साथ ही कह रहे हैं कि उर्फी को एक बढ़िया प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए। तो आइए जानते है उर्फी की इस ड्रेस के बारे में…

ड्रेस का वीडियो किया शेयर

हमेशा बोल्ड और अतरंगी कपड़े पहनकर तस्वीरें और वीडियो शेयर करने वाली उर्फी इस बार अपने आउटफिट से नारी शक्ति का प्रदर्शन करती दिखी हैं। उर्फी का दावा है कि उनकी ड्रेस ‘सती’ से प्रेरित है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि, यह ड्रेस उर्फी ने नहीं बनाई है। यह ड्रेस फैशन डिजाइनर अखिलेश गुप्ता ने तैयार की है।

उर्फी ने बताया ड्रेस के बारे में

उर्फी जावेद अपने ज्यादातर कपड़े खुद डिजाइन करती हैं। वे कभी पॉलीथिन से, कभी अखबार से तो कभी मोतियों और लोहे से…तमाम चीजों से प्रयोग करते हुए अपनी स्टाइलिश ड्रेस बनाती हैं। मगर, हाल ही में जो ड्रेस पहनकर आई हैं, वह ‘सती’ से प्रेरित है। उर्फी ने ड्रेस की डिटेल बताते हुए लिखा है, ‘सती’ से प्रेरित ड्रेस, एक महिला के शरीर के चारों ओर आग लगाई जाती है। शानदार तरीके से अखिलेश गुप्ता ने ‘नारी शक्ति’ को दर्शाया है। एक महिला इन सब से शालीनता से गुजर सकती है। ड्रेस के आसपास के मूविंग एलीमेंट्स आग का संकेत हैं। यह पीस ‘गोल्डन चक्र’ कहलाता है।

यूजर्स ने लगा दी तारीफों की लाइन

उर्फी की इस ड्रेस को देखकर यूजर्स काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी में गजब का आत्मविश्वास है। वह वाकई गजब हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कोई कुछ भी बोले, उर्फी में प्रतिभा की कमी नहीं’। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी काफी मेहनती हैं। प्रतिभाशाली हैं। हम उन्हें सपोर्ट करते हैं। उनके फैशन की समझ को देखते हुए उन्हें एक बढ़िया प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...
spot_imgspot_img