जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम उर्फी जावेद अपनी यूनिक ड्रेसेस के लिए जानी जाती हैं। वह आए दिन ऐसी-ऐसी ड्रेस पहनकर आती हैं जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। उर्फी जावेद कई बार अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल भी होती हैं लेकिन वह इस पर ध्यान नहीं देती हैं। उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इससें वह नई तरह की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद की इस ड्रेस को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

उर्फी जावेद ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि उर्फी जावेद अपने किसी करीबी के साथ नजर आ रही हैं और नारियल पानी पी रही हैं। इसी दौरान उर्फी जावेद का नाखून टूट जाता है और वह परेशान हो जाती हैं। वह कहती हैं कि उनका नाखून टूट गया है। इस पर उनके साथ नजर आ रहा शख्स कहता है, ‘पर तेरा क्या है तू इसकी भी ड्रेस बना लेगी।’ फिर उर्फी जावेद को आइडिया आ जाता है और वह नाखून से बनी ड्रेस पहन लेती हैं और अपनी अदाएं दिखाते हुए नजर आती हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cm0hD72hn9Y/?utm_source=ig_web_copy_link
उर्फी जावेद के वीडियो पर जहां उनके फैंस पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया के तमाम यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है, ‘आज आपकी वीडियो देखकर साल का तो अंत ही हो गया।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘अगली ड्रेस चिप्स के पैकेट्स की।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘उर्फी बहन कपड़े पहन।’ एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा अबकी बार कोकोनट होगा।’

