Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

प्लाईवुड इकाइयों में मिला टेक्निकल ग्रेड यूरिया का प्रयोग

  • डीएम के आदेश पर डीएओ ने की औद्योगिक इकाईयों में छापेमारी

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: शासन के निर्देश एवं डीएम के आदेश के क्रम में जनपद में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाइयां जिसमें नाइट्रोजेनस कंपाउंड यथा टेक्निकल ग्रेड यूरिया, फॉर्मेल डिहाइड यूरिया को अपने उत्पादों के निर्माण में कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है में जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान प्लाईवुड इकाईयों में ही टेक्निकल ग्रेड यूरिया का प्रयोग होता पाया गया।

शनिवार को औद्योगिक इकाइयां जैसे पेंट, वार्निश, प्रिंटिंग इंक, विनियर शीट, प्लाईवुड, लैमिनेटेड बोर्ड, पार्टिकल बोर्ड, कैटल फीड, पोल्ट्री फीड, बर्तन धोने के साबुन और शीरे एवं शुगर से अल्कोहल फर्मेंटेशन की इकाईयों में अनुदानित यूरिया के उपयोग को रोकने के लिए उक्त चिन्हित इकाईयों के परिसर एवं गोदामों में छापामार कार्यवाही की गई।

छापेमार कार्यवाही डा. अवधेश मिश्र, जिला कृषि अधिकारी व जौहरी, सहायक आयुक्त उद्योग केंद्र बिजनौर की संयुक्त टीम ने की। छापामार कार्यवाही के दौरान कुल नौ औद्योगिक इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा उनके परिसर गोदाम एवं अभिलेख की जांच की गई।

जनपद में स्थापित प्लाईवुड की इकाइयों में टेक्निकल ग्रेड यूरिया एवं फॉर्मेल डिहाइड का प्रयोग होता पाया गया और किसी भी निरीक्षित औद्योगिक इकाइयों में अनुदानित यूरिया का प्रयोग होता हुआ ना तो पाया गया और ना ही किसी औद्योगिक इकाई में अनुदानित यूरिया का स्टॉक पाया गया।

इस छापामार कार्यवाही के दौरान नौ औद्योगिक इकाइयों यथा मै. जैन डिस्टलरी लिमिटेड नगीना रोड बिजनौर, मै. मोहित पेट्रोकेमिकल्स नगीना रोड बिजनौर, मै. मंगला प्लाईवुड प्राइवेट लिमिटेड नगीना रोड बिजनौर, मै. शेजवुड, बूंदकी रोड नजीबाबाद, मैसर्स शिवा औद्योगिक संस्थान घोसी पुर नजीबाबाद, मै. रुचि इंटरप्राइजेज, नजीबाबाद, मै. सेठी बोर्ड इंडस्ट्री नजीबाबाद, मै. ताज प्लाईवुड नजीबाबाद एवं मै. नाज प्लाईवुड जलालाबाद नजीबाबाद में छापेमार कार्यवाही की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Honey Singh: हनी सिंह के शो में नियमों की अनदेखी, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी में बदलाव, सरकार ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव...

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img