Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: दुकानदार से चैन झपट ले गए बाइक सवार बदमाश, कैमरे में हुए कैद

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: चकजोगीवाला में मशरूम फैक्ट्री मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। वारदात के बाद भागते बदमाश सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गए। फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

चकजोगीवाला निवासी रघुवीर सिंह चौहान की मशरूम फैक्ट्री के पास जनरल सामान की दुकान है। बाइक सवार दो बदमाश सामान लेने के बहाने रुके और बीड़ी माचिस की मांग की। एक बदमाश बाइक में ही बैठा रहा और दूसरा रघुवीर के पास आ गया। जैसे ही रघुवीर सामान निकालने के लिए पीछे की तरफ मुड़े, बदमाश ने उनके गले से चैन झपट ली और बाइक से फरार हो गए।

भागते हुए बदमाशों की तस्वीर कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। छिद्दरवाला हलका प्रभारी उपनिरीक्षक कुशाल सिंह रावत ने बताया कि रघुवीर सिंह ने तहरीर दी है। बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img