Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: मणिपुर में शहीद हुए जवान हजारी चौहान को दी अंतिम विदाई

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: मणिपुर में शहीद हुए असम राइफल में तैनात के खदरी श्यामपुर ऋषिकेश के जवान हजारी चौहान का अंतिम सस्कार गंगा तट स्थित पूर्णानंद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। राज्य सरकार की ओर से क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद को अंतिम सलामी देकर पुष्पांजलि अर्पित की।

13 23

अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने भाई और बेटा भी खोया है। हमारे रणबाँकुरों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सैन्यभूमि उत्तराखण्ड वीर सैनिकों को जन्म देने वाली भूमि है। यहां के जवानों ने सदैव राष्ट्रधर्म का निर्वहन किया है।

अग्रवाल ने कहा कि हमारे शहीद जवानों का नाम भारत हमेशा याद रखेगा। इस दुख की घड़ी में संपूर्ण देश व प्रदेश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है। शहीद हजारी चौहान की अंतिम यात्रा में शहीद के भाई डबल सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, शहीद के पुत्र सन्दीप सिंह, कुलदीप सिंह, अंकित सिंह, रोहन सिंह, अजीत सिंह, उपजिलाधिकारी देवेंद्र नेगी, अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, सरोप सिंह पुंडीर, शांति थपलियाल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और शहीद के परिजन उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img