Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Stree 3: स्त्री 3 को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने,क्या खिलाड़ी कुमार दिखेंगे विलेन के रोल में?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। 15 अगस्त पर रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। यह पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो इतनी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर और राजकमार राव के साथ साथ अक्षय कुमार के कैमियो की भी खूब चर्चा हुई थी। श्रद्धा कपूर और राजकमार राव की ‘स्त्री 2’ की जबर्दस्त सफलता के बाद दर्शकों को ‘स्त्री 3’ का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में, ‘स्त्री 3’ में अक्षय कुमार का भूमिका को लेकर एक अपडेट सामने आई हैं। अक्षय कुमार के कैमियो पर लेखक निरेन भट्ट ने कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।

‘स्त्री 2’ में सबसे खास बात यह है कि न सिर्फ मुख्य कलाकार ही सबका ध्यान अपनी ओर नहीं खींच रहे हैं, बल्कि कैमियो भी सभी को पसंद आ रहे हैं। ‘स्त्री 2’ में अभिनेता अक्षय कुमार के कैमियो ने काफी चर्चा बटोरी है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में फिल्म के लेखक निरेन भट्ट ने अक्षय के किरदार पर आधारित एक स्टैंडअलोन फिल्म की संभावना पर चर्चा की है।

खिलाडी कुमार के किरदार के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर और क्या स्त्री यूनिवर्स की भविष्य के सीक्वल में उन्हें और अधिक प्रमुखता से पेश करने की योजना है। इस सवाल पर लेखक निरेन भट्ट ने इंडिया टुडे को बताया, “मैं ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा। लेकिन, निश्चिंत रहें, हमारे पास यूनिवर्स के हर किरदार के लिए योजनाएं हैं। यहां तक कि उनमें से सबसे छोटे और सबसे बड़े किरदार के लिए भी।” उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में अक्षय की भूमिका और भी महत्वपूर्ण भूमिका में बदल सकती है

निरेन के आगे बताया, “इस यूनिवर्स में सभी पात्र एक-दूसरे को ढूंढते हैं और किसी न किसी तरह से एक-दूसरे से बातचीत करते हैं। हम इस यूनिवर्स में बहुत सारी फिल्में बना सकते हैं। और कौन इस तरह की एकल फिल्म नहीं बनाना चाहेगा? हमारा काम सबसे अच्छे पॉइंट्स पर काम करना और सबसे अच्छी कहानियां ढूंढ़ना है। जब तक हम इस यूनिवर्स के लिए कोई स्क्रिप्ट तैयार नहीं करते हैं। तब तक हमारे लिए आकाश ही सीमा है। कुछ भी हो सकता है।”

बता दें कि ‘स्त्री 2’ ने 14 अगस्त की रात को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। इस हॉरर-कॉमेडी को बॉलीवुड में अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ जैसी रिलीजों से टक्कर लेनी पड़ी। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img