Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने में सफल गोमुख कलश यात्रा

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: गोमुख संकल्प कलश यात्रा का गंगोत्री पहुंचने पर ईशा वास्यम् आश्रम के पराध्यक्ष स्वामी राधवेंद्रानंद महाराज, संत समाज व ऋषि कुमारों के वेद मित्रों के द्वारा किया गया भव्य स्वागत किया। यात्रा में शामिल सभी सदस्यों ने गौमुख में स्नान किया। यात्रा मार्ग पर कलश यात्रा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने में सफल रही। यात्रा का समापन शनिवार को ऋषिकेश में होगा।

इस अवसर पर यात्रा के संयोजक श्री रामायण प्रचार समिति व तुलसी मानस मंदिर ऋषिकेश के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि गोमुख संकल्प कलश यात्रा के साथ आए देश-विदेश उत्तराखंड के साधकों ने गोमुख में स्नान कर सभी ने प्राणायाम योग साधना की। पवित्र पावनी मां गंगा के उद्गम स्थल गोमुख पर पर गोमुख संकल्प यात्रा के द्वारा पर्यावरण एवं गंगा की स्वच्छता के लिए संकल्प लिया गया।

ईशा वास्यम आश्रम गंगोत्री के प्ररमाध्यक्ष राघवेंद्र नंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा पर्यावरण एवं गंगा की स्वच्छता अखंडता निर्मलता के लिए पूरे उत्तराखंड ही नहीं पूरे भारत में वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। यह यात्रा गंगा के तटों पर पौधारोपण गंगा के किनारे स्वच्छता अभियान एवं गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य निरंतर कर रही है। जिसमें समस्त भारत उत्तराखंड ही नहीं समस्त जनमानस संत समाज इस यात्रा के साथ हमेशा खड़ा है।

ऋषिकेश गंगोत्री से गोमुख संकल्प यात्रा में महंत मनोज प्रपन्नाचार्य महाराज, योगगुरु नवीन जोशी, जापान से आई साधक योको, दिल्ली से अभिनंदन कोठारी, उत्तर प्रदेश से अनिल यादव, हैदराबाद से मीनाक्षी, छत्तीसगढ़ से अर्शिका मिश्रा, जर्मनी से जुलेन,महाराष्ट्र से रामचंद्र बाबूराव,संजय कुमार मिश्रा, आरती मिश्रा आदि शामिल हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img