Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

रामजस कॉलेज में गैर शैक्षणिक पदों पर वैकेंसी, जानें आवेदन शुल्क

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://ramjas.du.ac.in/ पर विजिट करना होगा।

यह भर्ती अभियान कॉलेज में खाली गैर शैक्षणिक 25 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर 2022 से जारी है। उम्मीदवार 24 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 पदों का विवरण

पद          पदों की संख्या
प्रशासनिक अधिकारी 1 पद
जूनियर असिस्टेंट 3 पद
लाइब्रेरी अटेंडेंट  4 पद
रसायन विज्ञान में प्रयोगशाला सहायक 4 पद
भौतिकी में प्रयोगशाला सहायक 3 पद
बॉटनी में लेबोरेटरी अटेंडेंट 4 पद
केमिस्ट्री में लेबोरेटरी अटेंडेंट 1 पद
फिजिक्स में लेबोरेटरी अटेंडेंट 2 पद
जूलॉजी में लेबोरेटरी अटेंडेंट 3 पद

आवेदन शुल्क

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में गैर शैक्षणिक पदों पर आवेदन करने के लिए यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

PwBD श्रेणी और महिला आवेदक से संबंधित उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है। इसके साथ ही गैर शैक्षणिक पदों के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। जबकि न्यूनतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र दो भाषाओं में होगा। अनारक्षित श्रेणी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग के लिए 40 प्रतिशत और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए 35 प्रतिशत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img