Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

क्रांतिधारा मेरठ में भी कोरोना के विरुद्ध वैक्सीनेशन शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: कोरोना वायरस के खिलाफ शनिवार को पूरे देश के साथ ही क्रांतिधारा मेरठ ने भी अंतिम युद्ध के लिए बिगुल फूंक दिया। जनपद भर में सात स्थानों पर लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल, सामुदायिक केंद्र मवाना, सरधना सुभारती मेडिकल व संतोष हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन शुरू किया गया।

मेडिकल में वैक्सीनेशन की पारी की शुरुआत प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने की। जिनको वैक्सीन लगाई गई है उनकी हौसला अफजाई व स्वागत के लिए जिलाधिकारी के बालाजी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल के अलावा स्वास्थ्य विभाग के तमाम सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

26 13

फर्स्ट फेज में मेडिकल में कर्मचारी नेता विपिन त्यागी समेत 100 हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीनेशन किया गया है। जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिलेश मोहन तथा मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक ने तालियां बजाकर की।

उन्होंने बताया कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीनेशन के लिए पूरे जनपद में 700 हेल्थ केयर वर्करों को चिन्हित किया गया है। जिनको वैक्सीन लगाई जा रही है वह सभी लोग स्वास्थ्य विभाग की सघन जांच में रहेंगे।

जनवाणी लाइव: एम्स के सफाईकर्मी को लगा देश का पहला कोरोना का टीका

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img