Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

डीएम ने त्रैमासिक टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: जनपद में त्रैमासिक विशेष नियमित टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ डीएम रमाकांत पाण्डेय ने समग्र विद्यालय मिर्दगान नगर क्षेत्र के टीकाकरण सत्र पर किया। डीएम ने स्वंय बच्चों को रोटा वैक्सीन की खुराक पिलाई।

विशेष नियमित टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सोमवार को डीएम रमाकांत पाण्डेय ने समग्र विद्यालय मिर्दगान बिजनौर में किया। डीएम ने स्वंय बच्चों को रोटा वैक्सीन की खुराक पिलाई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में 11 जान लेवा बिमारियों जैसे टीवी, पोलियो, गला घोटू, काली खांसी, निमोनिया, खसरा, रूबेला, रोटा वायरस टिटनेस, डिप्थिरिया, काली पीलिया, न्यूमोकोकल बैक्टिरियां से होने वाली बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए पिछले कई वर्षो से बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है, परंतु शतप्रतिशत उपलब्धि प्राप्त नही हो रही है।

38 e1604313738216

शतप्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए भारत सरकार ने सभी शून्य से एक वर्ष तक के टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं सभी गर्भवती माताओं को वैक्सीन से अच्छांदित किये जाने के लिए त्रैमासिक विशेष नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जनपद में तीन चरणों में चलाया जाएगा, जिसका प्रत्येंक चरण माह के प्रथम सोमवार से शुरू होकर माह के चारों सोमवार एवं दो अतिरिक्त दिवस में संपादित किया जाएगा, साथ ही वर्तमान में नियोजित नियमित टीकाकरण के सत्र यथावत चलते रहेंगे। जनपद स्तर पर एवं ब्लाक स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img